MP में 50 प्रतिशत उपस्थिति के साथ कल से फिर संचालित होगी 1 से 12वीं तक की कक्षाएं

By: Ankur Mon, 31 Jan 2022 5:46:47

MP में 50 प्रतिशत उपस्थिति के साथ कल से फिर संचालित होगी 1 से 12वीं तक की कक्षाएं

कोरोना का दौर अभी तक समाप्त नहीं हुआ हैं लेकिन संक्रमण में जरूर कमी आई हैं। इसे देखते हुए प्रदेश सरकार ने कल अर्थात 1 फ़रवरी से 50 प्रतिशत उपस्थिति के साथ 1 से लेकर 12वीं तक की कक्षाएं संचालित की जाएगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्कूल खोलने के संबंध में चिकित्सा विशेषज्ञों से विचार विमर्श के बाद फैसला लिया। आवासीय विद्यालय और छात्रावास भी 50 प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोले जा सकेंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर 31 जनवरी तक स्कूल बंद रखने का आदेश हुआ था। कई प्रदेशों में पहले ही स्कूल खोलने का निर्णय लिया जा चुका है। मध्यप्रदेश में बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू होने वाली है। 29 जनवरी को सीएम शिवराज ने कोरोना समीक्षा की पिछली बैठक में अन्य राज्यों की स्थिति को देखकर एक्सपर्ट से सलाह लेकर स्कूल खोलने का फैसला लेने के निर्देश दिए थे।

स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा कि सीएम के निर्देश के बाद 1 फरवरी से स्कूल खुल जाएंगे। एमपी बोर्ड की परीक्षाओं का टाइम टेबल पहले ही जारी कर दिया गया है। उसे हम ऑफलाइन मोड में समय पर कराने के प्रयास में है। अगर कोई व्यवधान आता है, तो फिर आगे का निर्णय लिया जाएगा। फिलहाल हम समय पर एग्जाम कराएंगे। 10वीं की परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू होकर 10 मार्च तक और 12वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू होकर 12 मार्च तक चलेगी। पहली बार पेपर सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे के बीच होगा। छात्रों को सुबह साढ़े 8 बजे पहुंचना होगा। एमपी में पहली बार एमपी बोर्ड की परीक्षाएं फरवरी में आयोजित की जा रही है। इसके बाद प्रैक्टिकल परीक्षाएं होंगी।

मध्यप्रदेश में अभी यह हैं पाबंदियां

- शादी समारोह में 250 लोग शामिल हो सकते हैं।
- शवयात्रा में 50 लोग शामिल हो सकते हैं। - खेल गतिविधियां 50% क्षमता से जारी रहेंगी।
- जुलूस, रैली, राजनीतिक और सामाजिक सभा प्रतिबंधित रहेगी।
- 50% कैपेसिटी के साथ हॉल में कार्यक्रम हो सकते हैं।
- सभी तरह के धार्मिक और आर्थिक मेलों पर रोक रहेगी।
- राजनीतिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, एजुकेशनल और मनोरंजन जैसे कार्यक्रम खुले मैदान में 250 की संख्या में हो सकेंगे।
- नाइट कर्फ्यू रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक रहेगा।

ये भी पढ़े :

# युवक दुबई से जयपुर प्राइवेट पार्ट में छुपाकर लाया 25 लाख का सोना, एक घंटा बैठाए रखने के बाद खुद कबूला

# त्वचा की समस्याओं को दूर करेगा यह होममेड गोल्ड ब्लीच, जानें इसके फायदे और इस्तेमाल का तरीका

# जा रहे हैं बच्चों को लेकर मुंबई की सैर करने, जरूर घूमने जाए ये 8 जगहें

# इन 8 टिप्स की मदद से आपकी अरेंज मैरिज में बढ़ेगा प्यार और भरोसा

# अपनी सुंदरता और संस्कृति के लिए जाने जाते है ये 8 देश, जरूर जाएं यहां घूमने

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com